मन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2010

नादान-ए-दिल की गुस्ताखियाँ ...!!!

मन तडपता है देख कर, उसकी नादानियाँ ,
न समझ 'दिल की' करती है मनमानियां ।
पहले जैसा अब कुछ भी नहीं ऐसा ,
अब तो बस होती हैं ,हैरानियाँ ।
जहाँ मचलती थी बहारें चमन में ,
आज बस !बसती हैं उधर वीरानियाँ ।
ऐसी फितरत नही थी, उसकी कभी ,
ये बस हैं!! वक्त की मेहरबानियाँ ।
जिन्दा रहेंगी ,यादें मेरी तेरे जहन में ,
हवाएं सुनाएंगी ''कमलेश''की कहानियां ॥

kamlesh