उल्फत नही थी दिल में ,तो दिल को रुलाया कैसे ?
मंजिल तलक कसमों को यूँ ही तुमने भुलाया कैसे ?
गर पता होता दिल को तेरी इस बात का,
क्या दर्द भरा सिला दिया ,मेरे जज्बात का ।
पहले ही मोड़ लेते अपने अरमानों की नाव को ,
गर न दिलाया होता यकीं प्यार कि बरसात का ।
मझधार में छोड़ दी पतवार ,प्यार के इमकान की ,
फना हो के चुका दी हमने, कीमत तेरे अहसान की ।
हमेशा मेरी रूह दुआ करे तेरे आबाद रहने की ,
पर न दे खुदा तुझे मौका ,किसी को अपना कहने की ।
'कमलेश 'तुम्ही ने इस जिन्दगी को इक दम से मोड़ा था ,
शिकवा है तोडा उसी दिल को, जिससे तुमने ही जोड़ा था ॥
अहसान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अहसान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 23 फ़रवरी 2010
शिकवा ...!!!
प्रस्तुतकर्ता कमलेश वर्मा 'कमलेश'🌹 पर मंगलवार, फ़रवरी 23, 2010 0 टिप्पणियाँ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


